Skip to main content

Posts

अहंकार - भाग ३ 🌹🙏

🌹🙏💫💫💫💫💫💫💫🇮🇳💫💫💫💫💫💫💫🌹✍️ बीते तीन चार दिनों मैं पारिवारिक यात्रा पे रहा। ससुराल के सुख का आनंद लिया। और कुछ अपने संबंधियों से मुलाकात भी की। मैं अपने जन्मस्थान पे हमेशा जाता हूं और वहां भी गया। वहां मेरी रूह बसती है।  हां वहां भी गया जहां जाकर मुझे आत्मिक शांति और अध्यात्म का अनुभव होता है। मां मुझे अपने दर पे आने देती है। मेरे मन की सभी तृष्णाएं और सब अहंकार वहां हवन कुंड में स्वाह हो जाते है।  मैं "मां श्री नयना देवी जी" की बात कर रहा हूं। और ये सत्य है । आप की जहां श्रद्धा आस्था होती है ये सब अपने आप दूर हो जाते है। और एक बात , ईश्वर सब को समय समय पे आइना किसी न किसी रूप में दिखाते रहते है। आस्थावान को इशारा  मिलता है और सुधार होता है। बाकी की आंख पे पट्टी बंध जाती है।   आज महाभारत में दिए ज्ञान को समझने की जरूरत है। जान लीजिए भगवान स्वयं अपने भक्तों का अभिमान दूर करते हैं , फिर वह चाहे उनकी अर्धागिनी सत्यभाभा हों, प्रिय गोपियां हों, अभिन्न मित्र अर्जुन हो, वाहन गरुड़ हो या भक्त नारद हो । भगवान अकिंचन को ही प्राप्त होते हैं अभिमानी को नहीं। अर...

अहंकार - भाग २

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ कल से आज तक व्यर्थ के अहंकार और अभिमान वश उपजे क्रोध के कई उदाहरण सामने आ रहे है।  शिक्षक अपने विवेक से दूर होता दिखाई दिया। भाई अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता दिखा। मित्र हर तरह से सही साबित होता दिखाई दिया। हमारा समाज पिछले पचास वर्षों में कुछ ज्यादा ही असहनशील नजर आने लगा है।  "एक कहो और आगे से दस सुनो"  स्तिथि कमोवेश सब जगह दिखाई देने लगी है। कल बात के अंत में गीता में कुछ व्याख्या आपके समक्ष रखनी थी। श्लोक ये था ----  दम्भो दर्पोऽभिमानश्च क्रोध: पारुष्यमेव च । अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम् ।। (गीता १६।४) गीता (१६।४) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—हे पार्थ ! दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध, कठोरता और अज्ञान—ये सब आसुरी सम्पदा को लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं । भगवान श्रीकृष्ण ने इन दुर्गुणों को ‘आसुरी सम्पदा’ कहा है । ‘आसुरी सम्पदा’ का अर्थ है तमोगुण से युक्त अहंकार, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, क्रोध तथा कठोरता आदि दुर्गुणों और बुराइयों का समुदाय जो मनुष्य के अंदर विद्यमान रहते हैं ।  ये ही दुर्गुण मनुष्य को संसार में फंसाने वाले और अधोग...

अहंकार।🤔✍️

🌹🙏💫💫💫🇮🇳💫💫💫🌹✍️ किंचित आज मन में बार बार अहंकार शब्द गूंज रहा है। समाज में चारों और ये बेहद विकराल रूप ले चुका है। "मैं" की हद अब बेहद रूप में सब और दिखाई देने लगी है। अहंकार के सबसे बड़ी गति ये है के ये दिमाग और आम समझ को आंशिक समय के लिए शिथिल कर देता है। और इसी दौरान मनुष्य रूपी जानवर बेकाबू हर रूप में हो जाता है।  बचपन से ही घर में हमें इससे दूरी बनाए रखनेकी सलाह दी जाती रही है। बार बार चेताया भी जाता रहा है। "फलों से लगा वृक्ष झुका रहता है"। अहंकार के दुष्परिणाम हमे बहुत तरह के उदाहरण देकर समझाए जाते रहे है। स्कूल में भी इसकी खूब शिक्षा समय समय पर दी जाती थी। मगर मनुष्य रूपी जानवर हर वक्त मनुष्य रूप में तो नहीं रह सकता। राक्षस कुल में भी इसे तूल नही दिया जाता था। राक्षस स्वभाव से ही अहंकारी और क्रोधी होते है।  इसलिए एक बात जान लीजिए बुरी सलाह से राजा खत्म हो जाता है, अहंकार से गुण और नशा करने से शर्म नष्ट हो जाती है । ऐसा ही एक संवाद रामायण में देखने को मिलता है ---  शूर्पणखा और रावण का प्रसंग - श्रीरामचरितमानस के अरण्य कांड में लक्ष्मण ने शूर्पणखा के ...

कुछ बैराग के क्षण🤔

🌹🙏💫💫💫⛳💫💫💫🌹✍️ अमूमन मैं शाम को अगर अपने दफ्तर गया तो 4 या 4.30 बजे शाम को घर के लिए निकलता हूं। आज भी जब निकला। मौसम बेहद गर्म था। लू चल रही हो तो 40 डिग्री भी बहुत थपेड़े मारता है। मैदानी इलाकों में जमीन पानी सब गर्म हो जाता है। ये गर्मी खेती बाड़ी में बहुत उपयोगिता भी रखती है। मगर जब जमीन गर्म होती है तो नंगे पैर अपने पे आसानी से  धरने नही देती। आज पिता जी की याद भी आ गई। हमारे पिता का जन्म भी पंजाब के एक गरीब परिवार में हुआ था। पढ़ने के लिए स्कूल भी घर से सात किलोमीटर दूर था। बताते थे चप्पल के पैसे तो नही होते थे और गर्म जमीन पे खेतों खेतों चल के भी जाना पड़ता था। और वे पीपल के पत्ते पैरों में बांध कर जाया करते थे। समय बदला आज मुझे याद नही पड़ता की में कभी अपने जीवन काल में कभी बिना चप्पल के रहा। घर के बेड़े में कभी धूप में अगर पैर रख भी दिया तो जल्दी से भाग के बापिस ठंडे में आ गए।  आप सोच रहे होंगे ये सब क्या बात लिख रहा है। बात ये है कुछ लोगो की दुनिया अभी भी वही साठ साल पीछे है। वो भी दिल्ली जैसे शहर में। स्कूल तो भूल ही जाईए।ये नजारा बहुत से शहरों का है और मानिए...

"विकार"

🌹🙏🔥❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🇮🇳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🔥🌹🙏 आज बहुत दिनो बाद कुछ लिखने का मन किया। कुछ महसूस हुआ कुछ गुजरा तो लगा कुछ बात करूं। शब्द है "विकार"। विकार को बहुत शब्दो से रूप दिया गया है जैसे की विकार का पर्यायवाची शब्द है दोष, बुराई, बिगाड़, खराबी, त्रुटि, कमी, फ़ितूर, अगुण, अपकृष्टता, अपगुण, अबतरी, अवगुण, इल्लत, ऐब, कज, कमी, ख़ामी, खामी, खोट, दुर्गुण, नुक़्स, विकृति आदि हैं। अगर इसे परिभाषित करना हो तो इसका मतलब किसी वस्तु का रूप, रंग आदि बदल जाना होता है । विकृति उत्पन्न होना होता है। विकार में निरुक्ति के चार प्रधान नियमों में एक है जिसके अनुसार एक बर्ण के स्थान में दूसरा वर्ण हो जाता है । ये दोष की प्राप्ति है । बिगड़ना या खराबी भी कह सकते है। ये दोष भी है  बुराई भी और अवगुण भी । ये मन की वृत्ति या अवस्था भी है । मनोवेग या प्रवृत्ति भी है । यह वासना  भी है।  वेदांत और सांख्य दर्शन के अनुसार किसी पदार्थ के रूप आदि का बदल जाना भी विकार ही है। परिणाम । जैसे,ककण सोने का विकार है; क्योंकि वह सोने से ही रूपांतरित होकर बना है । ये एक तरह से उपद्रव भी है और मानसिक हानि भी । ये...

दीपावली की शुभकामनाएं २०२३।

🌹🙏🏿🔥❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🇮🇳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🔥🌹🙏🏿 आज बहुत शुभ दिन है। कार्तिक मास की अमावस की रात है। आज की रात दीपावली की रात है। अंधेरे को रोशनी से मिटाने का समय है। दीपावली की शुभकानाओं के साथ दीपवाली शब्द की उत्पत्ति भी समझ लेते है। दीपावली शब्द की उत्पत्ति  संस्कृत के दो शब्दों 'दीप' अर्थात 'दिया' व 'आवली' अर्थात 'लाइन' या 'श्रृंखला' के मिश्रण से हुई है। कुछ लोग "दीपावली" तो कुछ "दिपावली" ; वही कुछ लोग "दिवाली" तो कुछ लोग "दीवाली" का प्रयोग करते है । स्थानिक प्रयोग दिवारी है और 'दिपाली'-'दीपालि' भी। इसके उत्सव में घरों के द्वारों, घरों व मंदिरों पर लाखों प्रकाशकों को प्रज्वलित किया जाता है। दीपावली जिसे दिवाली भी कहते हैं उसे अन्य भाषाओं में अलग-अलग नामों से पुकार जाता है जैसे : 'दीपावली' (उड़िया), दीपाबॉली'(बंगाली), 'दीपावली' (असमी, कन्नड़, मलयालम:ദീപാവലി, तमिल:தீபாவளி और तेलुगू), 'दिवाली' (गुजराती:દિવાળી, हिन्दी, दिवाली,  मराठी:दिवाळी, कोंकणी:दिवाळी,पंजाबी),...

कार्तिक मास महत्व।

🌹🙏❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️🇮🇳❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️✍️🌹 मेरा जन्म कार्तिक माह के प्रथम दिवस को हुआ। ये माह मेरे लिए हमेशा से ही खास रहा। दिन सोमवार का था तो हरि संग शिव भी जुड़ गए।  ये माह मुझमें कुछ खास ऊर्जा डाल देता है। इससे मुझे एक खास विश्वास का एहसास मजबूत होता है। कार्तिक माह हम हिंदुओं के लिए कुछ खास है ही। इसे इस श्लोक से समझा जा सकता है। “न कार्तिकसमो मासः न देवः केशवात्परः । न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थं गङ्गया समम् ।।” अर्थात्- कार्तिक मास के समान कोई मास नहीं है जब, श्रीविष्णु से बढ़कर कोई देवता नहीं है, वेद के तुल्य कोई शास्त्र नहीं है और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं है। इस वर्ष इस माह का आरंभ 29 अक्टूबर को हो रहा है। इस माह के आरंभ में हमारे घर   अमृत काल में प्रभात फेरी का आगमन  हुआ। श्री हरि संग अंजनी पुत्र संकीर्तन हुआ। चलिए थोड़ा और जाने इस माह को.... कार्तिक मास पुण्य अर्जन का मास है, यह व्रत-पर्वों तथा महोत्सवों द्वारा भगवान की आराधना का मास है। यम-नियम, संयम, भगवत कथा तथा वार्ता-श्रवण का मास है, यह व्रतियों तथा साधकों के लिए विशेष उपासना का मास है। हिंदू पंचांग ...

प्रेम पान भंडार जयपुर।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️ आज का दिन थोड़ा तसल्ली भरा था। काम के सिलसिले में आना जाना लगा ही रहता है तो आज जयपुर की तरफ कदम बढ़े। मौसम सुहाना था । बादल अठखेलियां करते बरसते घूम रहे थे। बच्चों सी शैतानी करते बरस रहे थे। प्रकृति ने छटा चाहूं और बिखेरी हुई थी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे दोनो और अरावली की सुंदरता बिखेरता आवाजाही का आनंद दे रहा था। जयपुर में दिनचर्या खत्म हुई तो शाम अपनी खूबसूरती ले आई। जयपुर वैसे भी खूबसूरत जगह है।  खूबसूरत गुलाबी शहर।  शहर की व्याख्या अपनी नजर से फिर कभी। आज तो बात होगी पान की। आपको अच्छा खाना और बहरीन शाम व्यतीत करनी हो तो रेडिसन सिटी एक अच्छी जगह है। बेहतरीन तंदूरी खाना आपको जायका और आनंद तो देगा ही और बेहतरीन बांसुरी सुनने का मौका भी। खाने के बाद पान का आनंद अपना ही है। मैने पान हिंदुस्तान के तकरीबन हर बड़े शहर में खाए है। आज पता चला एक बेहतरीन जगह का। आप जयपुर में रात का खाना खाएं और पहुंच जाए अजमेरी गेट।  मिर्जा इस्माइल रोड से टोंक रोड पे मुड़ते ही पेट्रोल पंप के साथ ही प्रेम पान भंडार है।  जो देर रात 2 बजे तक खुला रहता ह...

जय बाबा सिद्ध चानन।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 मेरा पैतृक घर पंजाब के जिला रूप नगर की तहसील आनंदपुर साहिब के पास है। मेरे अपने गांव में पांडव कालीन शिव मंदिर है।मगर आज की कहानी उसके पास ही स्थित मंदिर सिद्ध चानन या कहें सिद्ध चानो की है। यह प्राचीन मंदिर हमारे गांव से 5 किलोमीटर दूरी पर है। इसका इतिहास भी द्वापर युग से जुड़ा हुआ है। इसकी कहानी जानने के लिए कुछ खोजबीन करनी पड़ी। सोचा आप से भी सांझा करूं। शुरू करते है अरदास से। मैने भी करवाई । जै जै बाबा सिद्ध चानो जी, रखे तू रखावे तू, वख्शे तू वख्शावे तू, दुशमन की दौड़ से, घोड़े की पौड़ से, रक्षा करनी बाबा जी, हिन्दु को काशी, मुसलमान को मक्का, दुशमन को तेरे नाम का धक्का। जय बाबा सिद्ध चानो जी। यह सिद्ध बाबा चानो की अरदास है। बाबा सिद्ध चानो के उत्तर भारत में बहुत से मंदिर हैं और उनकी मान्यता है। इनमें कुछ मंदिर जैसे मेरे गांव के पास आनंदपुर तहसील का मंदिर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रागपुर का मंदिर, बिलासपुर जिले के समैला का मंदिर और हमीरपुर जिले के पिपलु के मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं। वैसे तो इन मंदिरों में हर दिन ही भक्तों का तांता लगा...

कुछ भूली बिसरी यादें।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 कभी कभी याद आ जाती है कुछ भूली बिसरी सी यादें। और मंद मंद मुस्कुरा जाती है ये भूली बिसरी यादें। न जाने कितनी उम्मीदों से भरी थी ये भूली बिसरी यादें। वक्त गुजर गया उम्मीद गुजर गई बस रही तो ये भूली बिसरी यादें। हर दौर में कुछ चमन खिले कुछ गुल बने। वक्त गुजरा तब्दील हुई कुछ भूली बिसरी यादें। कुछ एहसास जो जिए थे इन सांस के साथ। गुजरे वक्त ने बना दिया इन्हे कुछ भूली बिसरी यादें। वक्त की स्याही से लिखे कुछ पल सहेजे थे। समय दौड़ता गया रह गई कुछ भूली बिसरी यादें। कुछ रिश्ते बने कुछ टूटे कुछ रूठे कुछ माने। वक्त ने इन्हे भुला दिया बनाकर कुछ भूली बिसरी यादें। कुछ नजरों के इशारे थे कुछ ख्वाब हमारे थे। समय बदला रहने दिया तो बस कुछ भूली बिसरी यादें। उड़ने का शौक बहुत था छलांगे भी मारी थी। बोझिल कदमों ने दबा दिया रही ये मेरी भूली बिसरी यादें। मिलने और बिछड़ने के गम बहुत बार हुए। वक्त की मलहम ने बना दिए इसे मेरी भूली बिसरी यादें। बहुत से खब्वाबों की कब्र गाह बनती रही ये गहराइयां। वक्त की धूल ने इसे भी तब्दील दिया रही तो बस भूली बिसरी यादें। आज फिर इस धूल को हटा...

अंधेरी सुरंग में।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹✍️ संध्या काल में उठी इक मशाल में बहुत प्रश्न है। किसी अंधेरी सुरंग में बहुत राजनेतिक कोड़ दफन है। घना अंधेरा है चहुं ओर सन्नाटा भी पसरा हुआ है। कुछ अजीब से दुर्गंध भी हर और फैली हुई है। किसकी ये लाश है जो पैरों तले तो आ रही है दिख नही रही है। मशाल की रोशनी में कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है। तभी पता चला मेरा चश्मा एक सुरंग के बाहर ही छूट गया है। इस राजनेतिक कोढ़ की दुर्गंध में सब पहचान छुप गई है। इंसान है या जानवर इक सी बू बनी हुई है। इस महामारी का अंदेशा बाहर उजाले में भी फैलने का डर लगने लगा है। अब इस राजनेतिक सुरंग के भीतर बहुत दम घुटने लगा है। पता ये चला है जो भीतर गया वो वापिस नही हुआ है। मुझे लगता है मेरी कब्र का नंबर भी यही लिखा है। जुर्रत मैने जो की कि इस सुरंग का पता आम आदमी के नाम लिखा है। हसरत तो बचाने की थी ये कहां पता था नंबर अपना पहले लिखा हुआ है। कोशिश तो फिर भी समझने की है नंबर लग भी जाए किसको इसका गिला है। प्रश्न अभी भी यक्ष बना हुआ है.. संध्या काल में उठी इक मशाल में बहुत प्रश्न है। किसी अंधेरी सुरंग में बहुत राजनेतिक कोड़ दफन है...

धुआंदार घमासान।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 कुछ दिन से धुआंदार घमासान छिड़ा हुआ है। लोकतंत्र का मंदिर इसके घण्टों से गूंजा हुआ है। हर एक इस मंदिर के भक्तों को लुभाने लगा हुआ है। चहुं ओर भयंकर शौर मचा हुआ है। काले कपड़े पहने पुजारी घण्टा बजाने लगा हुआ है। मंदिर के मुख्य पुजारी ने भीतर से पर्दा किया हुआ है। सुन कर भी आवाज को अनसुना किया हुआ है। इस मंदिर के पुजारियों ने भी अपना धड़ा सुनिश्चित किया हुआ है। दोनो और से ऐलान ए जंग किया हुआ है। दोनो तरफ राजनीति के कीचड़ का हमला हुआ है। प्रश्न है? इन हमलों में घायल भी क्या कोई हुआ है? हां इस मंदिर के भक्तों का बहुत नुकसान हुआ है। कीचड़ का गोला इनकी झोली में गिरा हुआ है। कुछ भी कह लो मुंह तो इनका ही काला हुआ है। काले कपड़े पहना पुजारी मुस्कुराता खड़ा हुआ है। कह रहा है बेटा इसमें फायदा भी तो तेरा हुआ है। साख के चक्कर में मुख्य पुजारी तेरे द्वार खड़ा हुआ है। अपनी झोली फैलाए वोट का भोग लगवाने आया हुआ है। भक्तो अब तेरा भी वक्त हर बार की तरह फिर आया हुआ है। सुना है.. कुछ दिन से धुआंदार घमासान छिड़ा हुआ है। लोकतंत्र का मंदिर इसके घण्टों से गूंजा हुआ है। ...

लोकतंत्र।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 आज का लोकतंत्र कुछ खास हो गया है। लोगों का समझने का अंदाज भी बदल गया है। जैसे भैंस के आगे बीन बजाना हो गया है। पढ़ते पढ़ाते न जाने कहां खो गया है। कानून की उलझन भरी किताब में गुम हो गया है। जिसने इसे लिखा था शायद वो भी गम गया है। चंद शख्सियतों की मुट्ठी में कही दब गया है। आम भी व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से इसे पढ़ गया है। फिर भी लगता है परिपक्व हो गया है। आम बैठे बिठाए ही बहुत समझदार हो गया है। एक के नाम पे भी तिलमिला जाता सा गया है। दूसरे के नाम पे मखौल बहुत उड़ाता पाया गया है। चूंकि संविधान और लोकतंत्र को बराबर समझ गया है। मुद्दे गौण हो गए है शख्शियतें बड़ी कर गया है। "पाइड पाइपर ऑफ हमलिन" की कहानी सा हो गया है। चूहे की समझ को संगीत में कहीं गुम कर गया है। मैं मैं का प्रचार हर तरफ शायद बहुत ज्यादा हो गया है। मैं के बढ़या कद लोकतंत्र का चीर हरण कर गया है। हे बापू तेरे तीन बंदर कहां है अब? आज इन्हे कुछ देर सबकी आंखों के सामने बिठा तो दे। शायद कोई एक सबक सीख जाए या सीखा दे। और किसी को आजादी या मतलब समझ आ जाए या समझा दे। कितनी कीमती है ये आज...

सरकारी पब्लिक।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 कुछ अजीब सा चलन हो गया है यहां। जब हम पढ़ते थे तो सरकारी  स्कूल भी अच्छे थे। अब अपने बच्चे है तो पब्लिक स्कूल अच्छे है। सरकारी स्कूल सर्वांगीण विकास का आधार थे। पब्लिक स्कूल केवल किताबी विकास का स्तंभ है। सरकारी ने संस्कारों को खूब संजोया हुआ था। पब्लिक ने इन्हे अच्छे से धोया हुआ है। सरकारी में भाव है शिक्षार्थ आईऐ सेवार्थ जाईए। पब्लिक में है शिक्षार्थ तो जरूर आईए सेवा भाव कभी न पाइये। सरकारी अभी भी राष्ट्र भक्ति के स्तंभ बने हुए है। पब्लिक वाले तो राष्ट्र गान भी बैठ कर सुन रहे है। सरकारी कुछ मास्टर शायद आजकल फर्जी हो गए है। पब्लिक तो फार्जियों की फौज खड़ी किए हुए है। सरकारी में हिंदी अभी भी हिंदी में ही पढ़ाई जाती है। पब्लिक में हिंदी भी आधी अंग्रेजी में ही पढ़ाई जाती है। सरकारी को उन्तालीस का मतलब अभी भी पता है। पब्लिक वाला पूछता है इसे इंग्लिश में बताओ भाई। सरकारी की उन्यासी बेहतर पता है। पब्लिक वाला बगले झांकता है। पढ़ाई तो पढ़ाई है सरकारी में हिंदी में कराई जाती है। पब्लिक में इंग्लिश में कराई जाती है। अभिभावक समझते है पब्लिक में बच्चा ...

सुना है।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 सुना है नफरतों का दौर फिर से हवा ले रहा है। कुछ कौम के रखवाले इस हवा को गर्म कर रहे है। इक अधूरी शिक्षा का बखूबी प्रदर्शन कर रहे है । प्रशासन चेत सचेत होने का जबरदस्त ढोंग कर रहे है। शासक राजनेतिक रोटियां जम कर सेक रहे है। तथाकथित राजनेतिक विश्लेषक इसे जानकर हवा दे रहे है। अलगाववादियों को भी मंचों पे जगह दे रहे है। जुर्रत ऐसी की हर जगह खुले हथियार लहराए जा रहे है। कुछ पड़ोसी का तो कुछ विदेशी कनेक्शन ढूंढ रहे है। शतरंज की बिसात पर दोनो और से चालें चली जा रही है। आम आदमी को ठगा सा महसूस कराए जा रही है। एक डर काले दौर का फिर दिखाई जा रही है। सरकार तो सरकार है धर्म पे चढ़कर मदहोश हुए जा रही है। एक सुनामी की आहट को नजरंदाज किए जा रही है। कुछ बड़ा होने वाला है ये एहसास कराए जा रही है। आजादी के दौर में नफरतें पनपाए जा रही है। चलो कुछ देर बैठता हूं चिंतन करता हू। क्योंकि सुना है नफरतों का दौर फिर से हवा ले रहा है। कुछ कौम के रखवाले इस हवा को और गर्म कर रहे है। आम आदमी कुछ डर रहा है और रिश्ते मर रहे है। सुना है नफरतों का दौर फिर से हवा ले रहा है। एकता की...

हलधर।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹✍️ आज चैत्र में मेघ भी उमड़ घुमड़ गरज रहे है। झंझा की आहट से हलधर को परेशान कर रहे है। गंदुम की फसल खेतों में लहलहा रही है। सिट्टों में दाने भी अब पकने को बेकरार हो रहे है। आंखों में फिर कुछ इच्छाऐं अंगड़ाई ले रही है। जेब भी बहुत दिन हुए खाली खाली सी बोर हो रही है। कुछ वादे कुछ इरादे ही वर्ष मेलों की तरह लग रहे है। इक उम्मीद में मन भीतर कोतुहोल हो रहा है। मगर ये क्या? आज चैत्र में मेघ भी उमड़ घुमड़ गरज रहे है। हलधर के दिल की धड़कन बढ़ा रहे है। कुछ डर भी लग रहा है ये ओलों जो बरस रहे है। कुछ महामारी की मार पहले ही सता रही है। अब ये पछम की अशांति हलधर को अशांत कर रही है। मौसम आज अचानक ठंडा हो रहा है। दाना अचानक सिकुड़ सा गया है। हलधर सोच रहा है है भगवान तू कहीं तो है न? रात लंबी है झंझा हो रही है सुबह कब होगी? इतने में मेघ और जोर गरज कर बरस रहे है। ओले गिरा के सिट्टा भी ढा रहे है। हलधर की आशाओं पे पानी फेर रहे है। सरकारी अफसर को चहका रहे है। जेब भरने का मौसम जो आ रहा है। अढ़तिया की बांछे भी खिला रहे है । गीली  गंदुम काली गंदुम पे काली बुद्धि दौड...

शांता - प्रभु श्री राम की बहन।एक प्रसंग यह भी।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 जय श्री राम। भगवान श्री राम के विषय में प्रचलित कथाएं सब जानते है। खासकर भाइयों के बारे में बहुत अच्छे से जानते है। मगर कम ही लोग श्री राम जी की बड़ी बहन के बारे में जानते है। बड़ी ही रोचक कथा है।रात को सोने से पहले कथाएं सुनने की आदत थी बचपन में। सुना तो नही सकता अब आप पढ़े जरूर। महाराज दशरथ एवम रानी कौशल्या अयोध्या के राजा रानी थे । महाराज दशरथ की दो अन्य रानियाँ भी थी जिनके नाम कैकयी और सुमित्रा थे । सभी जानते हैं कि इनके चार पुत्र थे राम, भरत,लक्ष्मण, शत्रुघ्न ।लेकिन यह कम लोगो को पता हैं कि इन चार पुत्रो के अलावा उनकी एक बड़ी बहन शांता भी थी ।शांता कौशल्या माँ की पुत्री थी । शांता एक बहुत होंनहार कन्या था वो हर क्षेत्र में निपूर्ण थी । उसे युद्ध कला, विज्ञान, साहित्य एवम पाक कला सभी का अनूठा ज्ञान था ।अपने युद्ध कौशल से वह सदैव अपने पिता दशरथ को गौरवान्वित कर देती थी । एक दिन रानी कौशल्या की बहन रानी वर्षिणी अपने पति रोमपद के साथ अयोध्या आते हैं । राजा रोमपद अंग देश के राजा थे उनकी कोई संतान नहीं थी । एक समय जब सभी परिवारजन बैठ कर बाते कर रह...

ये दिन हो मुबारक।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 🌹🌹🌹🌹🌹🎂🌹🌹🌹🌹🌹 ये दिन हो मुबारक तुझे मेरे चांद सदा। मिले खुशियां बेशुमार तुझे सदा। रहे मोहब्तें तेरे आस पास ही सदा। हर पल तेरा खिला खिला रहे सदा। दुआएं ले जा तू हमारी हजार सदा। तोहफों का हो तेरे पास अंबार सदा। फूलों से सुंदर सुंदर लगो तुम सदा।  इत्र से भी ज्यादा महको तुम सदा। पर्वतों सी बुलंदियां छुओ तुम सदा। पंछी से उन्मुक्त उड़ो नभ में तुम सदा। शफरी सा सागर पे  राज करो तुम सदा। फलों से लदे वृक्ष समान रहो सदा। उपर से सख्त भीतर से नर्म रहो सदा। ख्याल ऊंचे पांव जमीन पे रखो सदा। तुम्हारे चारों और बहारें रही बने सदा। मेरे चांद की जेबाई में शीतलता रहे सदा। हे वत्स कर्म योगी रहो तुम सदा सदा। और दुआ क्या दे तुमको हमारी भी उम्र लगे सदा। धन्यवाद। जय हिंद। ****🙏****✍️ शुभ रात्रि। "निर्गुणी" ❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

तेरे लिए।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 खुशी न कही हमे ढूंढे सी भी मिली  । तेरा हंसता चेहरा देखा तो चुपके से झोली में आ गिरी।। दुनिया तो बहुत बड़ी है पर अपना कोन है? तुझे देखते है तो बस खुश हो लेते है कुछ अपना समझ लेते है।। नयामतें होंगी अगर दुनिया में तमाम। हमारी तो तू ही इक दौलत भर है।। जलवे होंगे अगर दुनिया में तमाम। हमारे लिए तो तेरा जलवा ही बहुत है।। जिद्दें होंगी अगर दुनिया में तमाम। हमारे लिए तो तेरे होने की जिद्द हो बहुत है।। असूल होंगे अगर दुनिया में तमाम। हमारे लिए तो तेरे इशारे ही बहुत है।। हसरतें अगर होंगी दुनिया में तमाम। हमारे लिए तो तेरी हसरत ही बहुत है।। पाने की तुझे चाह कभी रही नही। तुझे बस चाहने की चाहत बहुत है।। याद अगर खुदा के बाद किसी को करते है। तो मान ले तेरे वजूद को ही खुदा मानते है हम।। धन्यवाद। जय हिंद। ****🙏****✍️ शुभ रात्रि। "निर्गुणी" ❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🌹❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

बरसाना।

🌹🙏❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️🇮🇳❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️✍️🌹 रविवार का दिन उत्तम था। मित्र ने राधा रानी के सानिध्य में बरसाना में कुटिया बनाई है। गृह प्रवेश का कार्यकर्म था। साधुसंतों का जमावड़ा लगा था। हम भी पहुंच गए राधा रानी के सानिध्य में। रविवार का दिन था।मां से मिलने को भीड़ संग ही जाना था। फरीदाबाद से चले कोकिला वन होते हुए नंदगांव के रास्ते बरसाना पहुंचे। कोसी कलां तक ही NH44 से उड़ते हुए पहुंचा जा सकता है और फिर भारत के सड़क मार्ग की असली पिक्चर देखी जा सकी है। बरसाना छोटा सा कस्बा है। विकास अपने आप हुआ लगता है। और किया भी जा जा रहा है। शनिवार रविवार को पार्किंग वालों की चांदी। 100 रुपए तय दर। भीड़ हो आप मोटे हों और राधा रानी के मंदिर तक सीढियां चढ़ नही पा रहे हो , गाडियों के रास्ते में जाम लगा हो, तो घबराइए नहीं मोटर साइकिल है। 100 रुपया में सीधे मंदिर के पास छोड़ देते है। राधे राधे की गूंज सब और सुनाई पड़ती है। मंदिर के अंदर का नजारा अलौकिक और मनमोहक है। आनंद आनंद आनंद । दर्शन किए आनंद आ गया। शानदार अनुभव था। हमारे तीर्थ स्थल जागृत है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हो। दर्शन कर लौटने लगे तो आप ...